
नवभारत,हटा/दमोह.14 मार्च। हटा पुलिस द्वारा जिले व राज्य से बाहर 03 शहरों तथा जिले में 01 अपहृता सहित 04 अपहृताओं को दस्तयाब किया है.पुलिस मुख्यालय के मुस्कान अभियान के तहत श्री सोमवंशी पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन व संदीप मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा प्रशांत सिंह सुमन एसडीओपी हटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हटा धर्मेंद्र उपाध्याय ने थाना अंतर्गत अपहृत हुए बालक/बालिकाओं/महिलाओं की दस्तयाबी हेतु टीमें गठित की.गठित टीमों ने चार अलग अलग जगह से साइबर सेल की तकनीकी सहायता से 04 अपहृत बालक/बालिकाओ को सिरसा (हरियाणा), जलंधर (पंजाब) सिरमौर (रीवा) व ग्राम बोरी जिला दमोह से दस्तयाब किया.अपराध क्रमांक 121/23 की अपहृता को सिरसा ( हरियाणा) से, 70/25 की अपहृता को जलंधर ( पंजाब ) से, 75/25 की अपहृता को सिरमौर जिला रीवा से, 91/25 की अपहृता को ग्राम बोरी जिला दमोह से दस्तयाब किया जा कर आगामी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.
उपरोक्त कार्यवाही
में सउनि नागेन्द्र, प्रआ पवन, आ लोकेश, मआ वर्षा (हिसार व जालंधर), उनि नरेंद्र तिवारी, प्रआ कमल, मआ मोहिनी (रीवा),
प्रआ अखिलेश, मआ रोशनी (ग्राम बोरी) का प्रशंसनीय योगदान रहा.
