निर्माण कार्यों को तय समय सीमा पर पूरा करें

रीवा। रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने नगर निगम क्षेत्र में अमृत योजना के तहत कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया. कमिश्नर ने कुठुलिया में बनाए जा रहे इंटेकवेल तथा जल शोधन संयंत्र, पंप हाउस तथा अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. इस अवसर पर कमिश्नर ने कहा कि रीवा शहर का तेजी से विस्तार हो रहा है. आमजनों की पेयजल व्यवस्था का भी उसी तेजी से विस्तार आवश्यक है. अमृत-2 योजना के निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरे कराएं जिससे आमजनता को स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता हो सके. निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें. निर्माण कार्यों के प्रभारी कार्यों के प्रगति की हर रिपोर्ट प्रस्तुत करें. पेयजल व्यवस्था से जुड़े निर्माण कार्य 30 नवम्बर तक हरहाल में पूरे कराएं. इसके बाद कमिश्नर श्री जामोद ने 31 एमएलडी क्षमता वाले पुराने जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया. कमिश्नर ने पानी को शुद्ध करने तथा आमजनता तक पहुंचाने की प्रणाली की जानकारी ली. इसके बाद कमिश्नर ने वार्ड नम्बर 25 में बनाए गए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि इसका निर्माण कार्य 31 जुलाई तक पूरा करके सीवरेज लाइन से घरों के कनेक्शन जोड़ें. इसके बाद कमिश्नर ने समान तिराहा के पास चल रहे सीवरेज लाइन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि बारिश में सीवरेज लाइन का निर्माण सावधानी से करें. आमजनता के आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य करें. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सडक़ सुधार का कार्य तत्काल कराएं. निरीक्षण के समय आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवड़े, कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह, कार्यपालन यंत्री एचके त्रिपाठी, सहाय यंत्री एसएन द्विवेदी, सहायक यंत्री राजेश मिश्रा तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

Next Post

मवई टोल प्लाजा कर्मचारियों ने दो युवकों को पीटा, दर्ज नहीं कराई शिकायत

Mon Jul 7 , 2025
टीकमगढ़। शहर से 10 किलोमीटर दूर मवई टोल प्लाजा पर रविवार देर रात मारपीट की घटना सामने आई है। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नही कराई है।यह मामला देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। घटना सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट […]

You May Like