इंदौर नाके से पुल तक होगा सड़क का चौड़ीकरण

आष्टा। नगरपालिका परिषद का साधारण सम्मेलन नपाध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ. बैठक में समस्त पार्षद एवं नपा के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद थे.

बैठक में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, सीएमआ विनोदकुमार प्रजापति सहित पार्षदगण उपस्थित रहे. नगर विकास से जुड़े 51 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर सभी को सर्वसम्मति से पारित किया गया.

बैठक में इंदौर नाका से पार्वती पुल तक सड़क चौड़ीकरण, डिवाइडर एवं लाइट स्थापना को स्वीकृति दी गई. रेस्ट हाउस के पीछे स्थित विसर्जन कुंड के सीसीकरण तथा रेस्ट हाउस के सामने प्रस्तावित दुकानों के निर्माण को भी मंजूरी मिली. वार्ड 4 में पुरानी तहसील के पास 5 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी और वार्ड 6 रेतीघाट पर इंटेकवेल निर्माण का निर्णय लिया गया. इसके अलावा वार्ड 9 में आंगनबाड़ी के पास बाउंड्रीवाल, वार्ड 11 में अस्थायी मीटर मार्केट का व्यवस्थितकरण, पुराने बस स्टैंड के शौचालय का नवीनीकरण, हाथीखाना क्षेत्र में नाली चौड़ीकरण, वार्ड 14 के पुराने वाचनालय का पुनर्विकास तथा वार्ड 15 में गाडिय़ा लौहार बस्ती में सामुदायिक भवन निर्माण को स्वीकृति दी गई.

वार्ड 18 स्थित नए बस स्टैंड के जर्जर यात्री प्रतीक्षालय के पुनर्निर्माण, मैकेनिक नगर में सड़क कार्य तथा विभिन्न वार्डों में आरसीसी नाला निर्माण को भी हरी झंडी मिली. मुखर्जी मैदान के सौंदर्यीकरण एवं इंडोर स्टेडियम निर्माण, हाट-बाजार व्यवस्था सुधार तथा इंदौर-भोपाल रोड पर व्यावसायिक कॉम्पलेक्स निर्माण पर भी परिषद ने सहमति जताई. बैठक में विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क, नाली और घाट निर्माण कार्यों को मंजूरी प्रदान की गई. बैठक में पार्षदगण डॉ. सलीम खान, डॉ. राजकुमार मालवीय, हिफ्फजुर्रहमान भैया मियां, कमलेश जैन, राशिदा हुसैन, मेहमूद अंसारी, जाहिद गुड्डू, तारा कटारिया, तेजसिंह राठौर, रवि शर्मा, लता तेजपाल मुकाती व नपा के कर्मचारी उपस्थित थे.

 

 

Next Post

तीन दिवसीय चौपाल महोत्सव का समापन

Wed Mar 4 , 2026
सीहोर। सोया चौपाल पर तीन दिवसीय चौपाल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था.कार्यक्रम का समापन रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ किया गया. पहले दिन जिले भर से आए किसानों को उन्नत खेती और आधुनिक संसाधनों के बारे में विशेषज्ञों ने जानकारी दी. दूसरे दिन किसानों को उन्नत खेती […]

You May Like