तीन दिवसीय चौपाल महोत्सव का समापन

सीहोर। सोया चौपाल पर तीन दिवसीय चौपाल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था.कार्यक्रम का समापन रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ किया गया.

पहले दिन जिले भर से आए किसानों को उन्नत खेती और आधुनिक संसाधनों के बारे में विशेषज्ञों ने जानकारी दी. दूसरे दिन किसानों को उन्नत खेती के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई अंतिम दिन रविवार को आयोजित हुई किसान संगोष्ठी में किसानों का मार्गदर्शन किया गया. जिसमें आईटीसी मार्स के मैनेजर विक्रम सिओरान ने एफपीओ के लिए आईटीसी द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी. साथ ही एफपीओ का व्यापार बढ़ाने में महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी. इसके बाद आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा सलाद बनाओ प्रतियोगिता, रंगोली, टेस्टी फूड, डांस जैसी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक ब्रांच मैनेजर प्रमोद मालवीय, इंचार्ज राजीव बिसेन ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के साथ अनेक उन्नत किसानों का सम्मान किया गया. इस दौरान विजय भावसार, संकेत दुबे, रजनीश वर्मा, राजेश सोनी, जयप्रकाश जावरेकर, इमरान, खान, वंदना सहित जिले भर से आए अनेक किसान उपस्थित थे.

Next Post

नगर परिषद बरगवां अंतर्गत सब्जी मंडी इलेक्ट्रानिक दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Wed Mar 4 , 2026
सिंगरौली: जिले के बरगवां सब्जी मंडी स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखे टीवी, पंखे, वायरिंग, इन्वर्टर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक […]

You May Like