मिलन स्वीट्स पर इनकम टैक्स का छापा, टैक्स चोरी की आशंका में दस्तावेजों की जांच 

भोपाल। इनकम टैक्स विभाग की टीम ने रविवार को एमपी नगर में संचालित एक रेस्टोरेंट में छापेमार कार्रवाई की. आरोप है कि टैक्स चोरी के मामले में यह कार्रवाई की गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक एमपीनगर में मिलन स्वीट एवं रेस्टोरेंट में आईटी की इन्वेस्टिगेशन टीम ने सर्वे कार्रवाई की. सुबह अचानक इनकम टैक्स विभाग की टीम जब रेस्टोरेंट के अंदर पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया. आईटी की कार्रवाई को लेकर यह जानकारी सामने आई है कि यह कार्रवाई टैक्स चोरी की आशंका और दस्तावेजों में गड़बड़ी को लेकर की गई. इनकम टैक्स रिटर्न से जुड़े दस्तावेज पुलिस खंगाल रही है. कर चोरी के मामले को लेकर आईटी की टीम रेस्टोरेंट संचालक से पूछताछ कर रही है.

सूत्रों के मुताबिक मिलन स्वीट्स के संचालक की तरफ से आईटी को पूर्व में प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों में उत्पादों की बिक्री के आंकड़े कम दिखाए गए है. इसमें टैक्स रिटर्न को लेकर कुछ गडबड़ी भी पाई गई है. मामले की सर्वे जांच के बाद आईटी की टीम मौके पर पहुंची और रेस्टोरेंट के आफिसयिल दस्तावेजों को खंगाला. संबंधित अधिकारी रेस्टोरेंट के कंप्यूटर डेटा, बिलिंग रिकॉर्ड सहित वित्तीय दस्तावेजों की बारीकी से जांच करने में जुटे हैं. बताया जा रहा है कि अधिकारियों को प्रस्तुत किए गए दस्तावेज और मौके पर मिले दस्तावेज में अंतर दिखने पर संचालक और स्टाफ के कुछ कर्मचारियों को पूछताछ के लिए अलग से बैठाया गया. मामले को लेकर आईटी की जांच फिलहाल जारी है.

Next Post

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महिलाओं की समान भागीदारी पर दिया जोर

Sun Mar 8 , 2026
नयी दिल्ली, 8 मार्च। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि वास्तविक अर्थों में विकास हासिल करने के लिए महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है क्योंकि वह देश की लगभग आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं। श्रीमती मुर्मु ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में […]

You May Like