ग्वालियर: मौसम विभाग द्वारा आगामी 24 घंटे हेतु जारी ऑरेंज अलर्ट चेतावनी, तिघरा बांध के जल संग्रहण क्षेत्र में हो रही निरंतर वर्षा, तिघरा बांध में जल आवक को दृष्टिगत रखते हुए एवं तिघरा बांध के बढ़ते जलस्तर को स्थिर रखने आज सोमवार को रात दो बजे से तिघरा बांध के 5 जलद्वारों को 2.00 फीट खोलकर 6693.53 अतिरिक्त जल की निकासी की जा रही है। उक्त जल सांक नदी में छोड़ा जा रहा है।
सांक नदी के किनारे बसे हुए गांव के लोगों को सतर्क रहने व नदी किनारे न जाने हेतु कहा गया है।जिला ग्वालियर के प्रभावित क्षेत्र ग्राम तिघरा, ग्राम कैथा, ग्राम तालपुरा, ग्राम महिदपुर, ग्राम पृथ्वीपुर, ग्राम कुलैथ, ग्राम अगरा भटपुरा, ग्राम दुगनावली व ग्राम तिलघना एवं जिला मुरैना के प्रभावित क्षेत्र ग्राम पहाड़ी, ग्राम जखौदा व ग्राम बामोर हैं।
