भिण्ड :जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए 26 मार्च को युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जहां विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं को नौकरी का अवसर प्रदान करेंगी। यह मेला शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय के पास, लहार रोड, भिण्ड मे सुबह 11:00 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।
रोजगार मेले में डीएमसीएफएस पुणे एमआरएफ प्लांट (गुजरात), महिंद्रा एंड महिंद्रा (महाराष्ट्र), सीआईई ऑटोमोटिव इंडिया (बेंगलुरु), टेक फैब इंडिया (भोपाल मंडीदीप), एलआईसी भिण्ड, शिवशक्ति बायोटेक (गुजरात), एसआईएस सिक्योरिटी (नीमच), चैटमेट सिक्योरिटी (बड़ौदा) जैसी कंपनियां संभावित रूप से भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगी। मेले में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को 10वीं/12वीं/स्नातक की मूल अंकसूची, सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों के दस्तावेज और तीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होगी। पंजीयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है, जिससे अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकते हैं।
