ग्वालियर में खुलेआम गैंगवार, जमकर चलीं गोलियां

ग्वालियर:सिरोल थाना क्षेत्र के कलारी चौराहे पर दो गुटों में फायरिंग हो गई। मुरार निवासी गौरव दीक्षित और सिरोल निवासी राजा यादव के बीच विवाद हुआ। फोन पर कहासुनी के बाद एक-दूसरे को ‘देख लेने’ की धमकी दी गई। थोड़ी देर बाद दोनों अपने-अपने साथियों के साथ कलारी चौराहे पर पहुंचे। दोनों पक्षों में पहले कहासुनी, फिर गाली-गलौज हुई। इसके बाद लाइसेंसी बंदूकों से 5 से 6 राउंड फायरिंग हुई.

सरेआम फायरिंग से इलाके में दहशत और लोगों में अफरा-तफरी मच गई है। सूचना मिलते ही सिरोल पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी धर्मवीर सिंह भी थाने पहुंचे हैं।पुलिस ने गौरव दीक्षित के एक साथी को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।फायरिंग की वजह की जांच में पुलिस जुटी है। प्रारंभिक जांच में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद की आशंका है। सिरोल थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Next Post

ऊर्जा संकट पर बड़ी राहत, कतर से 110 दिनों के लंबे इंतजार के बाद एलएनजी लेकर ‘दिशा’ टैंकर दहेज बंदरगाह पर पहुंचा

Fri Jun 19 , 2026
दाहेज, गुजरात | मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण पिछले 110 दिनों से बंद पड़ी एलएनजी की आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है। कतर से 62,370 मीट्रिक टन गैस लेकर चला विशाल टैंकर ‘दिशा’ होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे संवेदनशील समुद्री मार्ग को सुरक्षित पार करते हुए दाहेज एलएनजी टर्मिनल […]

You May Like