दतिया: दतिया में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला दहन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा ने राजगढ़ चौराहे पर पुतला दहन कर दोनों कांग्रेस नेताओं के खिलाफ उग्र नारेबाजी की। जीतू पटवारी के महिलाओं पर दिये कथित विवादित वयान के बाद पुतला फूंका।
भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस आलाकमान से जीतू पटवारी पर कार्यवाही की मांग की है। पुतला दहन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा, जिला मंत्री अतुल भूरे चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण गुप्ता, मीनाक्षी कटारे, ऊषा नाहर, रीता यादव सहित भाजपा महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहीं।
