गंज क्षेत्र के होटल में सिलेंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

बैतूल।सोमवार सुबह बैतूल के गंज क्षेत्र स्थित एक होटल में गैस सिलेंडर ने अचानक आग पकड़ ली। चंद ही पलों में सिलेंडर से आग की लपटें उठने लगीं, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

घटना के वक्त सिलेंडर के पास खड़ा व्यक्ति घबरा गया लेकिन उसने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए भरे हुए सिलेंडर को वहां से हटाया, जिससे आग के फैलने की संभावना कम हो गई। आसपास की दुकानों के दुकानदारों ने तत्काल अपनी दुकानों में लगे फायर इक्विपमेंट से आग बुझाने की कोशिश की और साथ ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी।

कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। पहले पानी से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद विशेष फायर इक्विपमेंट की मदद से सिलेंडर में लगी आग पर नियंत्रण पाया गया।

गनीमत यह रही कि सिलेंडर फटा नहीं, वरना इलाके में बड़ा विस्फोट और जान-माल की भारी क्षति हो सकती थी। इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली लेकिन साथ ही प्रशासन से मांग की कि सभी दुकानों में फायर इक्विपमेंट की अनिवार्य जांच की जाए। जहां फायर सुरक्षा उपकरण नहीं हैं, वहां तुरंत लगवाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर समय रहते काबू पाया जा सके।

Next Post

कोयले से भरी मालगाड़ी के वैगनों में लगी आग, दमकल ने संभाला मोर्चा

Mon Jun 16 , 2025
बैतूल। बैतूल रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब लूप लाइन में खड़ी कोयले से भरी मालगाड़ी के तीन से चार वैगनों से अचानक धुआं उठने लगा। जानकारी मिलते ही रेलवे प्रबंधन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के […]

You May Like