कोयले से भरी मालगाड़ी के वैगनों में लगी आग, दमकल ने संभाला मोर्चा

बैतूल। बैतूल रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब लूप लाइन में खड़ी कोयले से भरी मालगाड़ी के तीन से चार वैगनों से अचानक धुआं उठने लगा। जानकारी मिलते ही रेलवे प्रबंधन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए।

बताया जा रहा है कि कोयले में स्वतः सुलगने (सेल्फ इग्निशन) की वजह से वैगनों में आग लगी है। हालांकि आग की तीव्रता ज्यादा नहीं थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई न होने पर बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग को बुझाने का काम तेजी से जारी है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस घटना से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और ना ही रेल यातायात पर कोई प्रभाव पड़ा है। मालगाड़ी स्टेशन की लूप लाइन में खड़ी थी, जिससे मुख्य रेल संचालन में कोई बाधा नहीं आई।

फिलहाल रेलवे विभाग ने जांच शुरू कर दी है कि कोयले में आग कैसे लगी और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं।

Next Post

मदिरा बिक्री: तय कीमत से अधिक पर शराब बेचने वाले 17 दुकानदारों पर 25 लाख का जुर्माना

Mon Jun 16 , 2025
सागर। कलेक्टर संदीप जी आर ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक बार पुनः निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर शराब विक्रय करने वाले 17 मदिरा दुकानों पर कार्यवाही करते हुए 25 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया है। शराब खरीदते समय शराब दुकान पर चस्पा किए गए क्यू आर […]

You May Like