सीसीटीवी फुटैज के आधार पर चोरी गई तीन बाइक का पता चला

शुजालपुर सिटी निवासी युवक ने चुराई थी मोटर साइकिल

 

शुजालपुर, 5 फरवरी. अनुविभाग शुजालपुर के पुलिस थाना अकोदिया क्षेत्र से चोरी गई तीन बाइक का पता लगाने में पुलिस को सफलता मिली. पुलिस सीसीटीवी फुटैज के आधार पर आरोपी तक पहुंची, आरोपी शुजालपुर सिटी के खारा कुआं क्षेत्र निवासी निकला. जिसने बाइक के कुछ पाट्र्स निकालकर बेच दिए थे.

जानकारी के अनुसार 8 जनवरी 25 को फ रियादी शिवचरण मेवाड़ा निवासी मदाना ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी मोटर सायकल एमपी 42 एमके 6344 कीमती 30 हजार रुपए को कोई अज्ञात व्यक्ति बोलाई हनुमान मंदिर के सामने से चोरी कर ले गया है. इसी प्रकार 18 जनवरी 25 को फ रियादी भानेसिंह निवासी गिराना ने मोटर साइकिल एमपी 42 एमपी 4805 कीमती 25 हजार रुपए एसबीआई बैंक शाखा अकोदिया के सामने से चोरी होने एवं 23 जनवरी 25 को फरियादी प्रवीण विश्वकर्मा निवासी किसोनी ने मोटर साइकिल एमपी 42 एमपी 5149 कीमती 30 हजार रुपए रेल्वे स्टेशन के बाहर अकोदिया से चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. उक्त तीनों मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामला विवेचना में लिया.

तीनों चोरियों में एक ही व्यक्ति पर संदेह

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी अरविन्द सिंह तोमर द्वारा टीम गठित की गई, टीम के द्वारा विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटैज चैक किए गए, जिसके आधार पर उक्त तीनों चोरियों मे एक ही व्यक्ति पर संदेह होने पर उक्त व्यक्ति के संबंध में जानकारी निकालते उक्त व्यक्ति की पहचान शिब्बु उर्फ हिमांशु पिता गोपाल सेन निवासी खाराकुआं शुजालपुर सिटी के रूप में हुई. जिसे 4 फरवरी को गिरफ्तार कर पूछताछ करते उक्त व्यक्ति द्वारा उक्त तीनों मोटर सायकल चोरियां करना स्वीकार किया एवं एक मोटर साइकिल के कुछ पाट्र्स खोलकर बेच देना बताया. जिसके कुछ पाट्र्स एवं दो मोटर साइकिल आरोपी के द्वारा बरामद कराई गई. उक्त कार्य में थाना प्रभारी उनि अरविन्द सिंह तोमर, उनि मदनसिहं गुर्जर, सउनि खुशाल सिहं मुनिया, प्रधान आरक्षक विपिन तोमर, आनंद शर्मा, रामबहादुर, आरक्षक रवि रघुवंशी, जगदीश, होकम एवं तेजसिहं की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Next Post

छात्रा को मिला ई-स्कूटी स्वीकृति पत्रक

Wed Feb 5 , 2025
सुसनेर, 5 फरवरी. मप्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सत्र 2023-24 अंतर्गत ई स्कूटी योजना के तहत सुसनेर में तहसील रोड पर स्थित शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा नर्गिस मंसूरी पिता का नाम बाबू खां का चयन किया गया है. बैटरी चलित स्कूटी हेतु स्वीकृति […]

You May Like