
सिवनी। जिले की बंडोल पुलिस ने कत्लखाने ले जाए जा रहे मवेशियों के अवैध परिवहन को रोका है। पुलिस ने तीन मवेशी और एक मोटरसाइकिल (MP-22-ZC-6561) जब्त की, जिसकी कुल कीमत करीब 1 लाख 2 हजार रुपये आंकी गई है। मुखबिर की सूचना पर खैरी रोड पर घेराबंदी कर आरोपी साबिर खान को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए हैं। आरोपियों पर गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, कृषक पशु परिरक्षण और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने जानकारी देने वाले मुखबिरों को नकद इनाम देने की घोषणा की है।
