डॉक्टर बंगले पर हुई मारपीट, मामला दर्ज

टीकमगढ़। जिला अस्पताल परिसर में स्थित डॉक्टर क्वार्टर्स के बाहर हुई मारपीट का शनिवार को सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में लोगों को लाठी डंडों से मारपीट करते हुए साफ देखा जा सकता है। यह घटना शुक्रवार शाम की है।

जानकारी के अनुसार अश्विनी रावत अपने एक दोस्त के साथ डॉक्टर योगेश यादव के सरकारी क्वार्टर पर इलाज कराने गए थे। इलाज के लिए नंबर लगाने को लेकर क्लिनिक के बाहर बैठे कर्मचारी से विवाद हो गया। पीड़ित अश्विनी रावत ने अपनी शिकायत में बताया कि उनका नंबर पहले लगा था। लेकिन क्लिनिक के कर्मचारियों ने उनका नंबर पीछे कर दिया। इसी बात पर बहस शुरू हुई। इसके बाद डॉक्टर के भाई अनुज यादव और कंपाउंडर नीरज यादव ने उन पर हमला कर दिया।

पीड़ित ने इस घटना की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई। कोतवाली थाने के एसआई मनोज द्विवेदी ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

इस मामले में डॉक्टर योगेश यादव का कहना है कि वह क्लिनिक के अंदर बैठे थे। उन्हें बाहर हुए विवाद की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाज कराने आए युवकों ने पहले गाली गलौज की। इसके बाद विवाद बढ़ गया। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद घटना की पूरी सच्चाई सामने आ गई है। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Next Post

सागर मे कैंसर अस्पताल की स्थापना होगी

Sat Aug 2 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए सभी आवश्यक प्रयास करें एवं 80 करोड़ रुपये की लागत से टाटा अस्पताल मुंबई की तर्ज पर सागर में कैंसर अस्पताल की शुरुआत की जाएगी। साथ ही सरकार भवन के लिए पैसा दे सकती है […]

You May Like