
छिंदवाड़ा. सिल्लेवानी घाटी में हाईड्रा मशीन पलटने से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं चार लोग घायल हो गए. सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है. उमरानाला चौकी प्रभारी पारसनाथ आर्मो ने बताया कि सिल्लेवानी घाट में एक ट्रक आनियंत्रित होकर सड़क के किराने नाली में फस गया था. उक्त दुघर्टना की जानकारी मिलने पर एनएचआई का कर्मचारी नरेश पिता जवाहरलाल विश्वकर्मा 28 वर्ष निवासी जिला सोनभद्र उत्तरप्रदेश ट्रक को निकालने के लिए सिल्लेवानी घाटी पहुंचा था लेकिन नरेश विश्वकर्मा की मशीन छोटी होने पर वह ट्रक निकाल नही पाया. तब ट्रक मालिक ने अन्य बड़ी हाईड्रा मशीन को बुलवाया. शाम 6 बजे लगभग अन्य मशीन वहां ट्रक को निकालने के लिए पहुंची थी. जब वह मशीन ट्रक को निकाल रही थी नरेश विश्वकर्मा भी मशीन को पास खड़ा था. तभी ट्रक को निकाल रही मशीन के तार टूट गए जिससे मशीन पलट गई और नरेश विश्वकर्मा उक्त मशीन की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं घटना स्थल पर उपस्थित अन्य चार लोग भी मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए. उक्त बात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है.
बाइक की टक्कर से महिला की मौत
तामिया थाना क्षेत्र के इटावा ग्राम के पास सोमवार की शाम बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है. बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ. जानकारी अनुसार रामवती पति रतन भलावी 60 वर्ष घास लेने खेत गई हुई थी. शाम को वह घास का गट्ठा लेकर घर लौट रही थी. इस दौरान बाइक चालक विक्रम पिता झमलसा परतेती ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. मौके पर मौजूद लोगों की मदद से 112 से पायलट मितेश डेहरिया और आरक्षक रोहित बघेल ने उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया है.
