सीधी: शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे के अनुसार, पंचायत पटेहरा गोरियरा के जंगल में दोपहर करीब एक बजे भीषण आग लग गई। आग की सूचना तुरंत कलेक्टर और वन विभाग को दी गई, लेकिन वन विभाग की टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंची। इस बीच मार्ग से गुजरते समय विवेक पांडे व जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह ने घटना को देखा और तत्काल पीड़ित परिवारों के साथ मिलकर आग बुझाने में मदद की।
मौके पर पहुंचकर आदिवासी परिवारों के दर्जनों घरों को आग की चपेट में आने से बचाने का प्रयास किया गया, जिसमें कई घरों को सुरक्षित बचा लिया गया। हालांकि, अभी भी जंगल में आग बुरी तरह फैल रही है और स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। रात्रि 8 बजे राजस्व व नगर पालिका की टीम पहुंची है लेकिन खबर लिखे जाने तक आग में कंट्रोल नहीं पाया गया था।
