मंदिर जाने का कहकर निकली छात्रा लापता

जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत न्यू जगदम्बा कॉलोनी से एक नाबालिग छात्रा मंदिर जाने का कहकर निकली और संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई । परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जय प्रकाश नारायण वार्ड निवासी एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 17 वर्षीय बेटी शताब्दीपुरम के ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है, बेटी घर से पास ही स्थित मंदिर जाने का कहकर निकली थी।

जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। छात्रा के घर न लौटने पर परिजनों ने आसपास के इलाके, दोस्तों और रिश्तेदारों के यहाँ काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। अंतत: पिता ने कोतवाली पुलिस की शरण ली साथ ही आशंका जाहिर की उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम छात्रा की तलाश के लिए स्कूल के रास्तों और कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

Next Post

किराएदार की दबंगई, मकान खाली करने का कहने पर मालकिन को पीटा

Sat Mar 7 , 2026
जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत एकता चौक गंगासागर क्षेत्र में किराए के मकान को लेकर चल रहा विवाद मारपीट तक पहुँच गया। मकान खाली करने का कहने पर किरादार ने दबंगई दिखाई और मालकिन की पिटाई कर दी।पुलिस के मुताबिक एकता चौक निवासी दीक्षा रैकवार के पिता लालू रैकवार और बड़े […]

You May Like

मनोरंजन