उप मुख्यमंत्री ने खंधो माता के दर्शन कर मेले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए

नवभारत न्यूज

रीवा, 14 जनवरी, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गोविंदगढ स्थित खंधो माता मंदिर स्थित पहुंचकर माता रानी के दर्शन किये तथा पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की. उप मुख्यमंत्री ने खंधो माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनों से संवाद करते हुए सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ दी. उन्होंने परिसर में आयोजित मकर संक्रांति मेले का भी भ्रमण किया. इस अवसर पर विधायक गुढ़ नागेन्द्र सिंह, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, निर्मला द्विवेद्वी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे.

उप मुख्यमंत्री ने चिरहुलानाथ भगवान के दर्शन किये

रीवा, 14 जनवरी, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने चिरहुला मंदिर में चिरहुलानाथ भगवान के दर्शन किये. उन्होंने रामकाज सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भक्तजनों को प्रसाद का वितरण किया.

Next Post

पुलिस के हत्थे चढ़ी हनी ट्रैप गेंग

Tue Jan 14 , 2025
शाजापुर में हनी ट्रेप गेंग की मुख्य सरगना महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं, जिसने करीब एक माह पहले एक युवक को अपने झांसे में लेकर उसे मिलने बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए उससे पैसे ऐंठने का प्रयास किया […]

You May Like