दो साल में मप्र का नेशनल हाईवे नेटवर्क अमेरिका से भी अच्छा होगा

धार।आज धार जिले के बदनावर में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा, ‘मैं इस बात का विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आने वाले दो साल के अंदर मध्यप्रदेश का नेशनल हाईवे नेटवर्क अमेरिका से भी अच्छा बनेगा। मैं जो बात करूंगा, वो डंके की चोट पर पूरी करके दूंगा।’

गडकरी ने कहा- हम मध्यप्रदेश में सालभर में 3 लाख करोड़ रुपए का इंफ्रास्ट्रक्टर का काम पूरा करके देंगे। केवल रोड नहीं बनेंगे। दिल्ली-मुंबई से आप जुड़ जाएंगे तो जमीनों की कीमत बढ़ जाएगी उन्होंने कहा कि यहां इंडस्ट्री आएगी, इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनेंगे, गोडाउन बनेंगे। रोजगार मिलेगा तो गरीबी-भुखमरी से मुक्ति मिलेगी।

गडकरी ने रिमोट दबाकर बदनावर-उज्जैन फोरलेन का लोकार्पण किया। धार जिले के बदनावर में 1352 करोड़ लागत से तैयार इस फोरलेन का निर्माण भारत माला परियोजना के तहत किया गया है। गडकरी ने कार्यक्रम में कुल 5800 करोड़ की 328 किलोमीटर लंबी 10 सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन भी किया।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने ये घोषणाएं भी कीं

सेंट्रल रोड फंड में 1200 करोड़ के कामों को मंजूरी।

33 हजार करोड़ की लागत से 5 ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर बनेंगे।

ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी पर आइकोनिक ब्रिज बनेगा।

सतना से मैहर तक ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनेगा।

1200 करोड़ की लागत से 6 रोप वे बनेंगे। ये उज्जैन, जबलपुर, सागर में बनाए जाएंगे।

1900 करोड़ की लागत से बदनावर-मांदला-तिमरवानी फोरलेन को मंजूरी।

280 करोड़ की लागत से मिसरोद से औबेदुल्लागंज सिक्सलेन चौड़ीकरण होगा।

वही इस पर मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा की बीजेपी ने सड़कों का काला अतीत खत्म किया ये बदलते दौर का मध्यप्रदेश है। आज जिस तरह से सड़क कनेक्टिविटी बढ़ रही है, उसने सड़कों का काला अतीत खत्म किया है। ये काम बीजेपी सरकार ने कर दिखाया है। बदनावर-उज्जैन फोरलेन बनने से गुजरात के साथ अन्य राज्यों के लिए आने-जाने में आसानी होगी।

सीएम ने कहा- आने वाले सिंहस्थ में हम ऐसी व्यवस्था कर रहे हैं कि उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं आएगी।

Next Post

रेलिंग तोड़ नीचे गिरी कार, चार की मौत, दो घायल

Thu Apr 10 , 2025
दर्शन कर लौटते समय हादसा जबलपुर। चरगवां थाना अंतर्गत सोमती नदी पुल को तोडक़र स्कार्पियो अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे गिर गई। हादसे में चार लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि […]

You May Like