राशिफल-पंचांग : 28 फरवरी 2025

पंचांग 28 फरवरी 2025:-
रा.मि. 09 संवत् 2081 फाल्गुन कृष्ण अमावस्या भृगुवासरे प्रात: 6/35 तदुपरि प्रतिपदा तिथौ रातअंत 4/41, शतभिषा नक्षत्रे दिन 2/30, सिद्ध योगे रात 9/25, नाग करणे सू.उ.6/15 सू.अ. 5/45, चन्द्रचार कुम्भ, पर्व- स्नानदान अमावस्या, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0.

————————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है- शुक्रवार 28 फरवरी 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में भागदौड़ रहेगी. कार्यक्षेत्र में अत्याधिक परिश्रम होगा. आंशिक सफलता मिलेगी. शारीरिक कष्ट से मन में व्यर्थ के विचार उत्पन्न होंगे. वर्ष के मध्य में नवीन योजनाओं की रूपरेखा पर विचार विमर्श होगा. तीर्थ यात्रा होगी. धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी, और लगन रहेगी.

वर्ष के अन्त में अतिनिकट व्यक्तियों को मदद करना पडेगी, जिसका परिणाम भी सुखद मिलेगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट तथा मन व्यथित रहेगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में अत्याधिक परिश्रम से आंशिक सफलता मिलेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को किसी अपरिचित पर अधिक विश्वास करने से नुकसान होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों की यात्रा होगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को राजनीति के कार्यो मेंसफलता मिलेगी.धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को व्यापार में बहुत भागदौड़ करना होगी, अतिनिकट व्यक्तिं को मदद करना पड़ेगी, जिसका परिणाम भी सुखद मिलेगा.

————————————————————-

आज का भविष्य- शुक्रवार 28 फरवरी 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, दुबला पतला, लम्बे कद का होगा. शिक्षा उत्तम रहेगी. लेखन, अध्ययन में इनकी रूचि रहेगी. पारिवारिक दायित्वों के प्रति इनका लगाव रहेगा. माता पिता के प्रति आस्थावान रहेगी.

————————————————————-

मेष- राजकीय मामले हल होने की उम्मीद है. आकस्मिक यात्रा होगी. पारिवारिक जवाबदारी रहेगी. मान सम्मान मिलेगा. बने बनाये कार्य में व्यवधान आ सकता है.

वृषभ- धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने से शांति मिलेगी. प्रियजनों से उपहार मिलेगा. धार्मिक कार्यों में यश एवं सम्मान मिलेगा.

मिथुन- भूमि भवन वाहन के कार्यों में खर्च होगा. नई मित्रता उपयोगी रहेगी. नौकरी से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा. मानसिक प्रसन्नता रहेगी. यश मिलेगा.

कर्क- सामाजिक कार्यक्रमों में आप आकर्षण का केन्द्र बन सकते हैं. कार्यों में मनोवांछित सफलता प्राप्त होगी. मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी. लाभ मिलेगा. यात्रा को टालें.

सिंह- नकारात्मक चिंतन से मेहनत पर पानी फिर सकता है. भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी. नये अनुबंधों पर विचार विमर्श होगा. अतिथि आगमन होगा.

कन्या- नए सौदे कारोबारी विस्तार में सहायक रहेंगे. जानबूझकर गलती करने से नुकसान होगा. किसी उत्सव एवं मांगलिक कार्यों में शामिल होना पड़ेगा. मनोरंजन के अवसर मिलेंगे.

तुला- संतान के केरिअर की चिंता रहेगी. अधिकारी वर्ग नाराज हो सकते हैं. समस्या का समाधान होगा. मित्रता उपयोगी सिद्ध होगी. नवीन योजनाओं का क्रियान्वयन होगा.

वृश्चिक- जो आप जो चाहते हैं वैसा हो पाना मुश्किल है. जोड़तोड़ से बचें, हानि की अशंका है. पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी. नवीन योजनाओं एवं कार्यों मे ंउत्साह बना रहेगा.

धनु- पारिवारिक विवाद का सामना हो सकता है. कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ बढ़ेगीं. माता पिता के प्रति सहयेाग से आवश्यक जिम्मेदारी पूरी होगी. मांगलिक कार्य बनने का प्रबलीयोग है.

मकर- साझेदारी में नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिसे चाहते हैं उसे दिन की बात कह दें. शिक्षा के प्रति लगन एवं उत्साह बना रहेगा. संतान के कार्यों में खर्च होगा.

कुम्भ- जरूरी कार्य पहिले करें, ऐसी सुविधा बार-बार नहीं मिलेगी. अज्ञात भय एवं चिनता दूर होगी. विरोधी पक्ष के कारण थोड़ी परेशनी होगी. अचानक लाभ होगा.

मीन- कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का डट कर मुकाबला करेंगे. दूसरों के मामले से दूर रहें. पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा. यश प्राप्त होगा. निकटस्थ अधिकारी मदद करेंगे.

————————————————————-

व्यापार-भविष्य:

फाल्गुन कृष्ण अमावस्या/प्रतिपदा को शतभिषा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी गुड, खांड, तांबा, धातु, रूई, कपास, सन, हैसियन, जीरा, धनिया एवं किराने की वस्तुओं में नरमीं का रूख रहेगा. सरसों, अरंडी, घी के भाव में तेजी होगी. भाग्यांक 1409 है.

————————————————————-

Next Post

महाकुंभ और सनातन आस्था

Fri Feb 28 , 2025
प्रयागराज महाकुंभ सफलता के साथ संपन्न हो गया. करीब 46 दिन चले महाकुंभ में, जैसा कि दावा किया जा रहा है,लगभग 60 करोड़ लोगों ने शिरकत की है. यदि प्रयागराज के मौनी अमावस्या के हादसे और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को छोड़ दें तो महाकुंभ को मोटे […]

You May Like