एयर इंडिया समूह की पश्चिम एशिया के लिए सोमवार को 30 उड़ानें

नयी दिल्ली, 22 मार्च (वार्ता) एयर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस सोमवार को पश्चिम एशिया के लिए और वहां से कुल 30 उड़ानों का परिचालन करेगी।

एयर इंडिया समूह ने रविवार को बताया कि 23 मार्च को पश्चिम एशिया और भारत के बीच उसकी 18 नियमित और 12 विशेष उड़ानें उपलब्ध होंगी।

एयर इंडिया सऊदी अरब के जेद्दा से दिल्ली के लिए एक और मुंबई के लिए दो उड़ानों का परिचालन करेगी। इनमें मुंबई के लिए एक विशेष उड़ान भी शामिल है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस नियमित उड़ानें ओमान की राजधानी मस्कट से दिल्ली और मुंबई के लिए एक-एक उड़ान का परिचालन करेगी। उसकी जेद्दा से नियमित उड़ानें बेंगलुरु,कोझिकोड़ और मेंगलुरु के लिए उपलब्ध होंगी। सऊदी अरब की राजधानी रियाद से बेंगलुरु और कोझिकोड के लिए उसने उड़ानों की घोषणा की है।

एयर इंडिया दुबई से दिल्ली के लिए एक विशेष उड़ान उपलब्ध करा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की विशेष उड़ानें दुबई से दिल्ली के लिए, अबु धाबी से दिल्ली और मुंबई के लिए और शारजाह से मेंगलुरु के लिए उपलब्ध होंगी।

संयुक्त अरब अमीरात के रस-अल-खैमा और अल-आईन, ओमान के सलाला, सऊदी अरब के रियाद और दम्मम,बहरीन, कतर, कुवैत और इजरायल के लिए उसकी कोई उड़ान सोमवार को नहीं होगी।

 

Next Post

रेत खनन; सुप्रीम कोर्ट की चिंता का संज्ञान लें

Mon Mar 23 , 2026
चंबल के शांत बहाव में छिपा संकट अब देश की सर्वोच्च अदालत तक पहुंच चुका है. राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन का मुद्दा केवल कानून-व्यवस्था का प्रश्न नहीं, बल्कि पर्यावरणीय न्याय और प्रशासनिक जवाबदेही की एक बड़ी परीक्षा बन गया है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा मध्य प्रदेश, राजस्थान और […]

You May Like