बायपास पर हुआ दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से युवक की मौत

इंदौर: लसूडिया क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में 32 वर्षीय युवक की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपने 10 वर्षीय बेटे के लिए सामान लेने सड़क पार कर रहा था। बेटा बाइक पर बैठा सबकुछ देखता रह गया।थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि बुधवार रात करीब 8 बजे ओमेक्स सिटी में रहने वाले 32 वर्षीय राजेश पिता रूपसिंह झोपटे अपने बेटे आकाश को घुमाने निकले थे.

वे बायपास पर बाइक सड़क किनारे खड़ी कर बेटे को उस पर बैठाकर सामने से सामान लेने लगे. इसी दौरान शेरेटान होटल के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि राजेश लगभग 20 फीट दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत फरार हो गया. हादसे के वक्त राजेश का बेटा सड़क के दूसरी ओर बाइक पर बैठा हुआ था और उसने अपने पिता को दुर्घटना में गिरते हुए देखा.

हादसे के बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई है और वह सदमे की वजह से किसी से ठीक से बात नहीं कर पा रहा. दुर्घटना के तुरंत बाद एक ऑटो ड्राइवर ने रुककर मदद की, कुछ ही देर में एफआरवी वैन भी पहुंच गई. राजेश को एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजेश मिस्त्री का काम करता था, सके तीन बच्चे हैं. मामले में पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों और लोगों से पूछताछ कर कार और चालक की तलाश कर रही है.

Next Post

अफगानी नागरिक है वाशिंगटन डीसी गार्ड शूटिंग का संदिग्ध

Thu Nov 27 , 2025
वाशिंगटन डीसी, 27 नवंबर (वार्ता) वाशिंगटन डीसी गार्ड शूटिंग का संदिग्ध रहमानुल्लाह लकनवाल 29 साल का एक अफगानी नागरिक है जिसकी पहचान उस संदिग्ध बंदूकधारी के तौर पर हुई है जिसने व्हाइट हाउस से कुछ ही ब्लॉक दूर वाशिंगटन डीसी में तैनात वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड के दो सदस्यों पर […]

You May Like