आपसी विवाद में युवक से मारपीट, मामला दर्ज

बुधनी। नगर के ट्राइडेंट क्षेत्र में बीती रात आपसी विवाद के चलते एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. इससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्राइडेंट क्षेत्र स्थित एक ढाबे पर दो पक्षों के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई. विवाद के दौरान चार युवकों ने युवक के साथ मारपीट की. जान बचाने के लिए युवक वहां से भागकर एक पेट्रोल पंप पहुंचा, जहां उसके साथ दोबारा मारपीट की गई. पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हो गई है. पेट्रोल पंप संचालक द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया. सूत्रों के अनुसार ढाबे पर शराब सेवन के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ था. इस मामले में फरियादी सौरभ सराठे पुत्र चंद्रमोहन सराठे, निवासी ग्राम कुही, थाना रानीपुर, जिला बैतूल की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने आरोपी कुलमारे, संजय सलामे और कुक्की के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

 

Next Post

नकली सोने की माला देकर 13 लाख 60 हजार की धोखाधड़ी

Sat Dec 20 , 2025
जबलपुर: सोने की माला बेचने के नाम पर नकली सोने की माला देकर 13 लाख 60 हजार की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।केण्ट पुलिस के मुताबिक चंद्रमल सामतानी 61 वर्ष निवासी सुभाष वार्ड पानी की टंकी के पास […]

You May Like