जबलपुर: सोने की माला बेचने के नाम पर नकली सोने की माला देकर 13 लाख 60 हजार की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।केण्ट पुलिस के मुताबिक चंद्रमल सामतानी 61 वर्ष निवासी सुभाष वार्ड पानी की टंकी के पास मंडला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कृषि उपज मंडी मंडला में गल्ले का व्यवसाय करता है।
2 दिसम्बर को उसकी गल्ले की दुकान में 2 व्यक्ति आकर बताये कि हम लोग मंडला में ठेकेदार के अंडर में रोड खुदाई का काम करना एवं गड्डा खुदाई में सोने की मोतियों की माला मिलना बताये, उसने कहा कि माला का एक मोती चैक कराओ तो उनमें से एक व्यक्ति ने अपने पास थैले में माला रखा था, उसे एक मोती चैक करने के लिये दिया तथा चैक कराकर बताने के लिये कहते हुये वहां से चले गये। 11 दिसम्बर को उन दोनों व्यक्तियों द्वारा उसके मोबाइल पर कॉल करके मोती चैक कराने के संबंध में पूछे तो उसने कहा कि मोती सही है, उन्हौेंने बताया कि हमारा मंडला के रोड का काम खत्म हो गया है.
दोनों ने उसे 13 दिसम्बर को जबलपुर आने के लिये कहा तो वह अपने लड़के मुकेश सामतानी एवं सागर सामतानी के साथ जबलपुर आकर उनके द्वारा बताये स्थान सेंट अलायसेस के सामने आरसी ग्राउण्ड सदर जाकर मिले, उसने दोनों से कहा कि आपके द्वारा दिया गया एक मोती उसने मंडला से चैक कराया था जो सही था, उनके द्वारा पुनः 2 मोती दिये जिन्हें मोतियों के ज्वेलर्स के यहां चैक कराने के बाद सही पाये गये, 13 दिसम्बर को ही शाम लगभग 5 से 7 बजे के बीच मोतियों केा चैक कराने के बाद उसने दोनों व्यक्तियों सोने की मोतियों की माला वजनी लगभग 2 किलो की नगदी 13 लाख 60 हजार रूपये देकर ली, उसके बाद उक्त दोनों व्यक्ति आटो में बैठकर चले गये वह अपने दोनों लड़कों के साथ सराफा बजार में सोने की मोतियों की माला चैक कराया जो सोने की माला नकली होना पाई गयी, उसने उक्त दोनों व्यक्तियों के मोबाइल पर कॉल किये जो बंद आ रहा है। दोनों व्यक्तियों के द्वारा 2 किलो वजनी सोने की नकली मोतियों की माला के बदले उससे 13 लाख 60 हजार रूपये लेकर ठगी कर चले गये।
