जात-पात को त्याग एक पंगत में बैठ किया भोजन

भैरुंदा। नगर की श्रीराम बस्ती में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया. इस दौरान बौद्धिक, सांस्कृतिक आयोजन और समरसता भोज का आयोजन भी हुआ. हजारों लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया.

यह दृश्य देखकर सभी के मन में सामाजिक समरसता के भाव प्रकट हुए. इन आयोजनों की खास बात यह रही कि अतिथि के रूप में एक संघ वक्ता,एक महिला वक्ता, संत वक्ता एवं समाज से प्रबुद्ध जन मंच पर उपस्थित थे. जिन्होंने विभिन्न विषय पर बात रखी और अंत में सभी ने हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान किया. इससे पहले शोभा यात्रा निकाली गई थी.

मंच पर कुटुंब प्रबोधन झांसी की रानी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई. मुख्य वक्ता शिवशंकर ने कहा कि हिन्दू धर्म के लिए काम कौन करता है हमको कहीं न कहीं कम ज्यादा कमोबेश सुनाई देता होगा यह हिन्दूओं का संगठन है, जिसे हम आरएसएस कहते हैं. वक्ता आलोक शास्त्री ने हिन्दू धर्म संस्कृति की महानता बताई. साथ ही हिन्दू एकता की बात कही. श्रीराम बस्ती में रहने वाले अभिराज परिहार ने कराटे में रजक पदक व खो-खो में दर्शन वर्मा राष्ट्रीय स्तरीय पर गोल्ड पदक, पूर्व सैनिक नायब सूबेदार संतोष पंवार को शाल श्री फल से स्वागत किया. भारत माता की आरती के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ.

 

 

Next Post

नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर पहुंचे समाधि स्थल

Tue Jan 13 , 2026
सीहोर. जिला मुख्यालय के इतिहास में पहली बार मकर संक्रांति के अवसर पर एक आधुनिक और भव्य तकनीकी प्रस्तुति होने जा रही है. सीहोर क्रांति अमरवीर वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत सैकड़ाखेड़ी मार्ग स्थित शहीद समाधि स्थल पर लेजर शो का आयोजन किया जाएगा. इस शो के माध्यम से सीहोर क्रांति […]

You May Like