नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर पहुंचे समाधि स्थल

सीहोर. जिला मुख्यालय के इतिहास में पहली बार मकर संक्रांति के अवसर पर एक आधुनिक और भव्य तकनीकी प्रस्तुति होने जा रही है. सीहोर क्रांति अमरवीर वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत सैकड़ाखेड़ी मार्ग स्थित शहीद समाधि स्थल पर लेजर शो का आयोजन किया जाएगा. इस शो के माध्यम से सीहोर क्रांति की गौरवगाथा सहित अनेक प्रस्तुतियॉ आसमान में नजर आएगी. आयोजन को लेकर नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित स्थल से जुड़े इतिहासकार ओमदीप, आनंद गांधी से भेंट कर होने वाले कार्यक्रम में स्थल पर नपा द्वारा व्यवस्था को पूर्ण करने सीएमओ सुधीर सिंह को निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान नपा उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, आशीष गेहलोत, मांगीलाल मालवीय, आजम नेता, इरशाद पहलवान और कमलेश राठौर मौजूद थे. इस मौके पर यहां पर मौजूद स्थल से जुड़े ओमदीप व आनंद गांधी ्रने जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर आगामी दिनों में भव्य आयोजन किया जाएगा. आधुनिक लाइट और दमदार साउंड के साथ 1857 के शहीदों के बलिदान को आसमान पर उकेरा जाएगा, जो शहरवासियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होगा.

 

Next Post

एसआईआर कार्य प्रगति का किया निरीक्षण

Tue Jan 13 , 2026
श्यामपुर। संभाग आयुक्त संजीव सिंह ने तहसील में मतदाता सूची के एसआईआर के कार्यों का निरीक्षण किया और कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने अब तक की गई प्रगति, फील्ड स्तर के सत्यापन कार्य, प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की स्थिति तथा डिजिटल एंट्री की गुणवत्ता की जानकारी ली व निर्देश दिए […]

You May Like