बाबा रामदेव मंदिर में चोरी, दान पेटी का ताला तोड़ नकदी ले उड़े चोर

मुलताई। नगर स्थित बाबा रामदेव मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़कर नकदी चोरी कर ली।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बैतूल रोड स्थित मंदिर परिसर में देर रात बदमाश घुसे और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। दान पेटी करीब चार महीनों से नहीं खोली गई थी, जिससे उसमें अच्छी-खासी राशि होने की संभावना जताई जा रही है।

सुबह श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने पर दान पेटी का ताला टूटा मिला, जिसके बाद मंदिर समिति को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोरों ने देर रात मंदिर को निशाना बनाया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में इससे पहले भी जलाराम बाबा मंदिर और हनुमान मंदिर में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें आरोपी कैमरों में कैद हुए थे, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मंदिर समिति एवं नागरिकों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने आश्वासन दिया है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

Next Post

मूंदी-सनावद हाईवे पर भीषण हादसा: आयशर पलटी, दो की मौत, 28 घायल

Fri Apr 10 , 2026
खंडवा। जिले के मूंदी-सनावद हाईवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। ग्राम तलवड़िया (अत्तर) से गुर्जर समाज का एक परिवार ग्राम ठुकरा देवला में मामेरा (भात) का पारंपरिक कार्यक्रम संपन्न कर आयशर वाहन से वापस लौट रहा था। इसी दौरान […]

You May Like