स्वच्छता कार्यशाला में कर्मियों का सम्मान

सीधी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में नगर पालिका परिषद सीधी को 3 स्टार और ओडीएफ रेटिंग मिलने पर अध्यक्ष काजल वर्मा के निर्देशन में मानस भवन में स्वच्छता कार्यशाला एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्ष वर्मा ने सफाई कर्मचारियों की मेहनत की सराहना करते हुए पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया और स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने नागरिकों से खुले में कचरा न फेंककर संग्रहण वाहन में देने की अपील की। सीएमओ मिनी अग्रवाल ने सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए स्वच्छता के प्रति और अधिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सफाई कर्मियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें अतिथियों ने भोजन परोसा। कार्यक्रम में पार्षदगण, समाजसेवी, अधिकारी और नगर के कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर पालिका परिषद सीधी ने इस वर्ष रीवा संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Next Post

बीएसएफ इंदौर को ऐतिहासिक हथियार की मिली सौगात, 1914 की वेबली रिवॉल्वर संग्रहालय में शामिल

Tue Jul 22 , 2025
इंदौर. केंद्रीय शस्त्र और रणनीति स्कूल बीएसएफ इंदौर के हथियार संग्रहालय को एक ऐतिहासिक और दुर्लभ हथियार प्राप्त हुआ है. झारखंड के चाईबासा निवासी एनएल रुंगटा ने अपने स्वर्गीय पिता सीताराम रुंगटा की स्मृति में 1914 की वेबली मार्क वी रिवॉल्वर संग्रहालय को दान की है. यह रिवॉल्वर इंग्लैंड निर्मित […]

You May Like