भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज पर रेलवे ने पहले ही जताई थी चिंता

भोपाल। ऐशबाग इलाके में बन रहे 90 डिग्री ब्रिज की डिज़ाइन को लेकर पहले से ही सवाल उठते रहे हैं, लेकिन संबंधित विभागों ने समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया। अप्रैल 2024 में रेलवे निरीक्षकों की एक टीम ने ब्रिज का निरीक्षण किया था, जिसके बाद पश्चिम मध्य रेलवे के सिविल इंजीनियर सुधांशु नगायच ने पीडब्ल्यूडी को पत्र भेजकर डिज़ाइन में मौजूद खामियों की जानकारी दी थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि बरखेड़ी और ऐशबाग को जोड़ने वाले ब्रिज के दो हिस्से लगभग 90 डिग्री के कोण पर मिल रहे हैं, जो सड़क सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है। इसके बावजूद निर्माण कार्य बिना सुधार के आगे बढ़ता रहा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के तीव्र मोड़ से वाहनों के टकराने का खतरा बढ़ जाता है, विशेष रूप से भारी वाहनों और बारिश के मौसम में। अब जब ब्रिज लगभग पूरा हो चुका है, तब इसकी डिज़ाइन पर सवाल और चिंताएं ज़ोर पकड़ रही हैं। अब सीएम मोहन यादव ने भी कहा है की इसे डिजाइन में सुधार के बाद ही शुरू किया जायेगा।

Next Post

ट्रक से कुचल कर पोषण केंद्र की केयर टेकर की मौत, 10 साल का बेटा बाल-बाल बचा

Fri Jun 27 , 2025
बैतूल। शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोषण केंद्र चिचोली की केयरटेकर रजनी गंगारे की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वे अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ स्कूटी से चिचोली स्थित एनआरसी कार्यालय जा रही थीं। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हुई है। घटना जोगली […]

You May Like