श्योपुर में किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, निकाली रैली

श्योपुर: किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने उग्र प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मांगीलाल फौजी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्टेडियम से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर संजय जैन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान विधायक बाबू जंडेल भी मौजूद रहे। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट गेट पर पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक लिया। इस पर विधायक बाबू जंडेल बैरिकेड्स पर चढ़कर विरोध करते नजर आए। ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा कि जिले के किसान इस समय मुश्किल हालात में हैं। हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बारिश से कई गांवों में गेहूं और अन्य फसलें खराब हो गई हैं, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि गेहूं खरीदी की तारीख बार-बार आगे बढ़ाई जा रही है। इससे किसान नाराज हैं और उन्हें अपनी फसल कम दामों पर बेचनी पड़ रही है।ज्ञापन में यह भी बताया गया कि कर्ज वसूली की अंतिम तारीख 31 मार्च होने से कई किसान डिफाल्टर हो गए हैं। वहीं खुले में रखा गेहूं बारिश और आंधी से खराब होने की स्थिति में है।कांग्रेस ने मांग की है कि जिले में तुरंत गेहूं खरीदी केंद्र शुरू किए जाएं। साथ ही ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का पूरा मुआवजा और किसानों को आर्थिक राहत दी जाए। दौलतराम गुप्ता, रितेश तोमर, संजीव कुशवाहा, जसवंत मीणा और रामभरत मीणा समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

घोड़े, बग्घी, चार पहिया एवं दोपहिया वाहनों के साथ निकली अम्बेडकर रैली

Tue Apr 14 , 2026
ग्वालियर:जाटव समाज द्वारा संविधान निर्माता अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर सतगुरु कबीर साहेब आश्रम से विशाल रैली निकाली गई जिसमें घोड़े, बग्घी, चार पहिया वाहन एवं दो पहिया वाहनों के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।बग्घी मैं बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा के साथ […]

You May Like