ग्वालियर:जाटव समाज द्वारा संविधान निर्माता अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर सतगुरु कबीर साहेब आश्रम से विशाल रैली निकाली गई जिसमें घोड़े, बग्घी, चार पहिया वाहन एवं दो पहिया वाहनों के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।बग्घी मैं बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा के साथ साथ कांशीराम, महात्मा ज्योतिबा फुले, संत कबीर आदि की प्रतिमा को सुसज्जित कर रैली निकाली गई। जुलूस में बाबा साहब अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा बाबा तेरा नाम रहेगा जैसे गगन भेदी नारे लगाए गए।
रैली कबीर आश्रम से चालू होकर भगवान कॉलोनी, सुजाता बुद्ध विहार, शमशान रोड, नदी पर टाल से होती हुई मुरार बारादरी चौराहा से होते हुए भीम नगर, आकाशवाणी चौराहा से होकर फूलबाग पहुंची फूलबाग पर अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर रैली का समापन हुआ।जाटव समाज द्वारा आयोजित रैली का जगह-जगह फूल मालाओं से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रैली जहां-जहां से गुजरी वहां शरबत व भंडारों का आयोजन किया गया।
रैली में प्रमुख रूप से भारतीय दलित वर्ग संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर मण्डेलिया, दलित नेता गोपाल चौधरी, कमलेश रोजीया, पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम टमोटिया, पूर्व पार्षद शिवराम जाटव, डॉक्टर रामप्रकाश मण्डेलिया, गोपाल ठेकेदार, पूरन मौर्य, कैलाश पाराशर, प्रेम मण्डेलिया, पूर्व सरपंच लाखन सिंह राजे आदि शामिल हुए।
