सरकार को लोगों की कोई फ़िक्र नहीं- आप

नयी दिल्ली (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को दुखद करार देते हुए कहा कि लोगों की सुरक्षा की ना केंद्र सरकार को कोई फ़िक्र है और ना ही उत्तर प्रदेश सरकार को है।

आप की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा ‘महाकुंभ के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के साथ इस तरह की घटना बेहद दुखद है। लोगों की सुरक्षा की ना केंद्र सरकार को कोई फ़िक्र है और ना ही आगे उत्तर प्रदेश सरकार को। ना प्रयागराज में कोई व्यवस्थाएं हैं और ना ही देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यातायात के कोई ठोस इंतज़ाम हैं।’

उन्होंने कहा ‘रेलवे विभाग से मेरी विनती है कि लोगों को जल्द से जल्द मदद पहुँचाएँ।’

उल्लेखनीय है कि नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आज देर रात हुई भगदड़ में कई लोग घायल हो गए।

Next Post

रेलवे की बदइंतजामी से मची स्टेशन पर भगदड़ : राहुल

Sun Feb 16 , 2025
नयी दिल्ली, 16 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रयागराज महाकुंभ जा रहे यात्रियों की नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने भगदड़ को […]

You May Like

मनोरंजन