शिवना किनारे लगेंगे 5 हजार बांस के पेड़ और फूलों के पौधे

मन्दसौर। विधायक विपिन जैन के आव्हान पर चल रहा शिवना शुद्धिकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस अभियान को 30 दिन पूरे हो गये। विधायक जैन शिवना शुद्धिकरण के साथ-साथ शिवना के सौंदर्य को लेकर भी प्रयासरत है। 30वें दिन उपस्थित श्रमदानियों ने शिवना के घाटों की सफाई की। घाट से 30 मई को 4 ट्राली जलकुंभी, गाद, गंदगी व झाड़िया साफ की गई।

विधायक विपिन जैन ने बताया कि शिवना सौंदर्यीकरण हेतु जल्द ही कार्य शुरू होगा। शिवना के घाटों का रंगरोगन किया जाएगा तथा शिवना किनारे 5 हजार बांस व फूलों के पेड़ लगाये जायेंगे।

Next Post

अवैध मादक पदार्थो पर कठोर कार्यवाही करो

Fri May 30 , 2025
रीवा। रीवा जोन के आईजी गौरव राजपूत ने पुलिस अधीक्षको के साथ अपराधो की समीक्षा की और लंबित अपराधो के निराकरण के साथ अवैध मादक पदार्थो पर शिकंजा कसने के निर्देश दिये. इस दौरान उन्होने जोन में कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिये और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतो का […]

You May Like