वन स्टॉप सेंटर की बदहाली बनी आत्महत्या की वजह, डेढ़ साल से NGO का अनुबंध समाप्त

सिंगरौली। बैढ़न स्थित वन स्टॉप सेंटर की अव्यवस्थाएं एक आदिवासी किशोरी की आत्महत्या के बाद उजागर हो गई हैं। बीती रात सेंटर परिसर में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद आईसीडीएस विभाग और अपर कलेक्टर सवालों के घेरे में आ गए हैं। बताया गया कि करीब डेढ़ साल पहले तत्कालीन डीपीओ राजेश राम गुप्ता ने एनजीओ जयप्रकाश नारायण युवा मंडल का अनुबंध समाप्त कर संचालन ठप कर दिया था। इसके बाद वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, और निविदाएं बार-बार निरस्त की जाती रहीं।

वर्तमान में सेंटर में स्वीकृत 11 पदों में केवल चार स्टाफ कार्यरत हैं, जिससे संचालन भगवान भरोसे है। आरोप है कि निविदाएं नेताओं के दबाव में निरस्त कराई गईं, जिससे योग्य एनजीओ को मौका नहीं मिला। अगर एनजीओ कार्यरत होता, तो संभवतः यह घटना टल सकती थी। डीपीओ जितेंद्र गुप्ता ने स्टाफ की कमी स्वीकारते हुए जांच की बात कही है। फिलहाल, मामले ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Next Post

पत्नी की आंख मेें मिर्ची झोंकी, पति, साले से मारपीट

Fri Jul 18 , 2025
जबलपुर। चरगवां थाना अंतर्गत जमुनिया में गुंडा टैक्स न देने पर बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाया। दुकान संचालक के साथ मारपीट कर दी जबकि उसकी पत्नी ने बीच बचाव किया तो उसकी आंख में मिर्ची झोंक दी। दुकान संचालक का साला पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की, इसके बाद […]

You May Like