
ग्वालियर। अग्रवाल परिचय सम्मेलन ने पूरे देश के अनेक छोटे बड़े शहरों में जाकर हजारों परिवारों को जोड़ने का का जो सपना देखा था वो अब साकार रुप लेने लगा है। अभी तक कोलकाता, सिलीगुड़ी, गुवाहाटी, जयपुर, मथुरा, आगरा, भोपाल, जम्मू, हरिद्वार, देहरादून सहित अनेकों शहरों में 129 आयोजन किये जा चुके हैं। सम्मेलन का 130वां आयोजन 25 अक्टूबर को बंधन वाटिका में किया गया है।
सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने बताया कि ग्वालियर में होने वाले युवक युवती परिचय सम्मेलन के लिए इंजिनियर श्रीकांत गोयल करेरा, अतुल अग्रवाल नोएडा, सार्थक सिंघल झांसी, आकाश अग्रवाल मथुरा, दिव्यांशु अग्रवाल धौलपुर, अमन अग्रवाल हापुर, प्रमोद अग्रवाल जबलपुर, योगेश अग्रवाल सिरसा, मनोज तायल पलवल, निर्मल गर्ग टीचर सबलगढ,़ रजत गर्ग मुरैना एवं गौरव अग्रवाल नारनौल, दीपेश अग्रवाल टीकमगढ़, सुरेश गर्ग नागपुर, आयुष अग्रवाल बुलंदशहर, आशुतोष गर्ग दिल्ली, कुणाल अग्रवाल उदयपुर और युवतियों में शिवानी अग्रवाल टीकमगढ़ रीना अग्रवाल जौरा, अभिलाषा अग्रवाल जयपुर, मेघा गोयल शिवपुरी, नंदिनी सिंघल जोधपुर के अग्रबंधुओं ने पंजीयन कराया है। परिचय सम्मेलन का शुभारंभ 25 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे बंधन वाटिका में किया गया है। कार्यक्रम में संस्था के मुकेश सिंघल, अनिल गर्ग, जगदीश बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, कन्हैयालाल सिंघल, मोहित बंसल, संदीप मंगल, बालकृष्ण अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी सहयोग करेंगे।
