
ब्यावरा। श्री अंजनीलाल मंदिर प्रांगण में इन दिनो मेला लगा हुआ है. मेले में कई आकर्षक छोटे-बड़े झूले, विभिन्न सामग्रियों की दुकाने सजी है. बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंच रहे है.
गौरतलब है कि विगत कुछ वर्षों से मंदिर प्रांगण में नववर्ष के उपलक्ष्य में दिसम्बर माह के अंतिम दिनों में मेले का संचालन किया जाता है, जो कि नववर्ष प्रारंभ होने के बाद तक जारी रहता है. इस बार भी भव्य मेला लगा हुआ है.
मेले में बच्चों के लिए अनेक आकर्षक झूले, मिक्की माऊस, बड़े झूले तथा कपड़े, घर गृहस्थी के सामान, खिलौने, खाने-पीने की दुकाने लगी है. शाम होते ही मेले में काफी भीड़ हो रही है. यह मेला एक पखवाड़े से अधिक दिनों तक चलता है.
बच्चों में काफी उत्साह
विगत वर्षों में नपा द्वारा नगर में अंजनीलाल मंदिर के समीप ही मेला ग्राउण्ड पर साल में दो बार मेले का संचालन किया जाता था किंतु जगहाभाव व अन्य कारणों के चलते यह मेला बंद हो गये. अब मंदिर पर मेले का संचालन शुरु होने से काफी उत्साह देखा जा रहा है, विशेषकर बच्चों में मेले को लेकर बहुत उत्साह दिखाई दे रहा है. बच्चे अपने अभिभावकों के साथ मेले में पहुंच रहे है, जहां वह झूले व अन्य मनोरंजन के साधनों का आनंद उठा रहे है.
