घर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

सतना: मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्र. 10 में रविवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव घर में फंदे पर लटका नजर आया. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना व पूछताछ शुरु कर दी गई है.प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरपाटन के वार्ड क्र. 10 में रहने वाले एक विश्वकर्मा परिवार के पैरों तले उस वक्त जमीन खिसक गई जब उन्होंने अपने बेटे निखिल विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष को कच्चे मकान में फंदे पर लटके हुए देखा.

यह देख एक ओर जहीीां परिजनों के बीच कोहराम मच गया. वहीं मोहल्ले के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई. घटना की सूचना मिलने पर अमरपाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस द्वारा फंदे पर लटक रहे युवक के शव की पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अमरपाटन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेंज दिया गया. पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में परिजनों ने बताया कि निखिल महाराष्ट्र के पुणे में रहकर काम करता था.

लगभग दो महीने पहले ही वह वहां से लौट कर घर आया था. बताया गया कि पुणे में काम करने के दौरान निखिल ने जो भी पैसे कमाए थे उसमें कुछ रकम उसने अपने दोस्तों को उधार दे दी और शेष रुपए खर्च हो गए. घर की माली हालत को देखते हुए यह जानकारी सामने आने पर पिता द्वारा निखिल को फटकार लगाइ गई थी. वहीं उक्त घटना के अगले दिन निखिल का शव फंदे पर लटकता पाया गया. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है. लेकिन विस्तृत पोस्टमार्टंम रिपोर्ट के जरिए ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा. वहीं परिजन सहित अन्य लोगों से घटना के पीछे के कारणों को जानने का प्रयास किया जा रहा है.

Next Post

'कौन बनेगा करोड़पति' में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर होंगे कुमार मंगलम बिड़ला

Mon Dec 29 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) हिंदी टेलीविजन के इतिहास में पहली बार उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले प्रतिष्ठित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में हॉट सीट पर बैठने जा रहे हैं। देश के सबसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक ‘कौन बनेगा करोड़पति’ पर कॉर्पोरेट जगत के दिग्गज […]

You May Like