चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

चेन्नई 10 मई (वार्ता) चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 53वें मुकाबले में टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि पिच काफी समय तक कवर के नीचे रही है और हल्की बारिश भी हुई है तो पहले गेंदबाजी करेंगे। पिछले दिन वाले मैच में हमने देखा था कि पिच काफी अलग ही तरह का व्यवहार कर रही थी। शुरुआत में हम कुछ ओवर देखेंगे कि गेंद क्या हरकत कर रही है और फिर उन्हें कम से कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे। टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहते थे। हम निरंतरता के साथ अच्छी क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हमारे पास इस सीज़न में मौक़े थे लेकिन हम उन्हें भुना नहीं पाए। जैसा कि मैंने मुंबई में भी कहा था कि हम अपना 200 प्रतिशत देंगे और हम उसी की कोशिश करेंगे। टीम में दो बदलाव हुए हैं। इंग्लिस वापस आए हैं और आवेश ने मयंक की जगह ली है।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-
चेन्नई सुपर किंग्स (एकादश): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवर्टन, अकील हुसैन, अंशुल कम्बोज, नूर अहमद और मुकेश चौधरी।
लखनऊ सुपर जायंट्स (एकादश): मिचेल मार्श, जॉश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत, एडन मारक्रम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज़ अहमद, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी।

Next Post

हंता वायरस कोविड जैसी महामारी का खतरा पैदा नहीं करताः डॉ. एडहॉनम घेब्रेयेसस

Sun May 10 , 2026
टेनरीफ (स्पेन), 10 मई (वार्ता) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने हंता वायरस से प्रभावित क्रूज जहाज ‘एमवी होंडियस’ के स्पेन के टेनरीफ आगमन को लेकर यहां के निवासियों की चिंताओं को दूर करते हुए आश्वासन दिया है कि यह स्थिति कोविड-19 जैसी महामारी का […]

You May Like