फेक वीडियो वायरल करने वालों पर हो कार्रवाई

जबलपुर। भाजपा नेत्री का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें वे खुद तीन-तीन हत्या करने का दावा करती नजर आ रही है वीडियो में कुछ पुलिस अधिकारियों के नाम भी लेने की चर्चा रही हालांकि इस वीडियो को अब खुद भाजपा नेत्री ने फर्जी बताते हुए साजिश का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस अधीक्षक से की है और फर्जी वीडियो वायरल करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता श्रीमती शिखा शर्मा पति के. के. शर्मा निवासी मदन महल ने बताया कि वे कुबेर कैफे कछपुरा ब्रिज के पास, यादव कॉलोनी चौकी के नीचे स्थित कुबेर कैफे का संचालन करती है। दुकान मालिक रवि पटेल द्वारा कुबेर कैफे में अभद्रता की थी। किराए की दुकान खाली कराने का दबाव बनाया। साथ ही रवि पटेल व अन्य के द्वारा एक वीडियो वायरल किया जा रहा है जो फर्जी है। वीडियो वायरल करने वालो पर कार्रवाई की जाएं।

Next Post

फार्मर आईडी बनाने में लापरवाही पर महिला पटवारी निलंबित 

Tue Jan 6 , 2026
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले मे बण्डा तहसील अंतर्गत ग्राम हिण्डोरिया सहित कई ग्रामों में शासकीय कार्यों में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर पटवारी स्वाति जैन के विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। तहसीलदार, बण्डा द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार चार दिन पूर्व ग्राम हिण्डोरिया में औचक निरीक्षण […]

You May Like