पंडित दीनदयाल के प्रतिमा स्थल पर आयोजित हुआ “वंदे मातरम्” कार्यक्रम

ग्वालियर: दीनदयाल नगर, ग्वालियर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा स्थल पर डॉ कुलदीप चतुर्वेदी द्वारा राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने तथा विगत 5 वर्षों से अधिक समय से निरंतर संचालित “चरैवेति-चरैवेति” पुष्पांजलि कार्यक्रम के उपलक्ष्य में सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन सिंह भदोरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके उद्बोधन ने उपस्थित नागरिकों में राष्ट्रसेवा, सामाजिक समर्पण एवं जनजागरण के संकल्प को दृढ़ किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रभक्त साथियों ने सहभागिता कर भारत माता के प्रति अपनी श्रद्धा एवं समर्पण व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का अमर मंत्र है।

Next Post

ग्वालियर का ट्रक ड्राइवर झांसी से लापता, एसपी से लगाई गुहार

Mon Jun 8 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर का एक ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के झांसी से लापता हो गया है। उसका ट्रक झांसी के एक सीएनजी पंप पर खड़ा मिला है, जबकि फोन बंद आ रहा है। वह जनकगंज थाना क्षेत्र के संजय नगर का रहने वाला है। बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने परिजन जनकगंज […]

You May Like