मुहर्रम पर खरगे, राहुल ने हज़रत इमाम हुसैन को किया नमन

नयी दिल्ली, 26 जून (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मुहर्रम के अवसर पर हज़रत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए देशवासियों को प्रेम, भाईचारे, इंसाफ़ और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। श्री खरगे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर महात्मा गांधी का कथन साझा करते हुए लिखा, “मजलूम होते हुए फतेह हासिल करना, यह मैंने इमाम हुसैन से सीखा।

” उन्होंने कहा कि मुहर्रम के मौके पर हजरत इमाम हुसैन की अजीम कुर्बानी को याद करते हुए प्रेम, भाईचारे, इंसाफ और आपसी सौहार्द के रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। श्री गांधी ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन का संघर्ष, त्याग और बलिदान हमें असत्य, अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध मानवता की सबसे मज़बूत ढाल बनने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि मुहर्रम के दिन सभी को उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

.....

Next Post

देश में तीन दिन बंद रहेंगे बैंक: जून के आखिरी सप्ताहांत के चलते शाखाओं में कामकाज रहेगा प्रभावित, जानें जरूरी अपडेट

Fri Jun 26 , 2026
हैदराबाद | देशभर में जून महीने के अंतिम सप्ताह में बैंकिंग ग्राहकों को कुछ असुविधा हो सकती है, क्योंकि आज से लगातार तीन दिन बैंकों में अवकाश रहने वाला है। आरबीआई के कैलेंडर और सप्ताहांत के नियमों के अनुसार, 26 जून को कुछ क्षेत्रीय अवकाश, 27 जून को महीने का चौथा […]

You May Like