
भोपाल। ट्रेनों में चोरी और झपटमारी की घटनाओं से यात्री परेशान हो रहे हैं. जीआरपी ने बीते कई दिनों में सामने आए मामले दर्ज कर जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय धनंयज सेन विदिशा का रहने वाले हैं. इंटरसिटी एक्सप्रेस के पीछे वाले जनरल कोच में पिछले दिनों वह भोपाल से विदिशा सफर कर रहे थे. इस दौरान गेट के पास खड़े होकर मोबाइल पर धनंजय बात करने लगे. तभी सूखी सेवनिया रेलवे स्टेशन आने से पहले एक बदमाश ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल फोन छीन और ट्रेन की रफ्तार कम होने से वह कूदकर भाग निकला. चोरी गए मोबाइल की कीमत फरियादी ने 11 हजार रुपये बताई है.
इसी तरह होशंगाबाद के रहने वाले नीलेश दुबे, जब गोंडवाना एक्सप्रेस में नर्मदापुरम से भोपाल आ रहे थे. नर्मदा पुल पार करने के बाद नीलेश को पता चला कि जेब में रखा उनका मोबाइल फोन अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है. इसके साथ ही दक्षिण एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सफर करने वाली तपस्वी का बैग भोपाल स्टेशन आने से पहले चोरी हो गया था, जिसमें करीब 8 हजार का सामान था. रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से छूटी त्रिशताब्दी एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर करने वाली इंदौर की पारूल का आईफोन चोरी हो गया था. पारुल अपनी सीट पर फोन को सिरहाने रखकर सो गई थी. सभी मामलों में जीआरपी जांच कर रही है.
