अवैध पटाखों से भरे 18 कार्टून जब्त, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पिपलियामण्डी। नाहरगढ़ थाना पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के कब्जे से 18 कार्टून पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम एवं बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार थाना नाहरगढ़ में पदस्थ उपनिरीक्षक भानुप्रतापसिंह राजावत को मुखबिर से सूचना मिली कि अंबिका गार्डन के पीछे स्थित बालकृष्ण उर्फ बालू गुप्ता के गोदाम में अवैध रूप से पटाखे रखे हुए हैं। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

गोदाम बालकृष्ण उर्फ बालू पिता कचरमल गुप्ता उम्र 48 वर्ष निवासी नाहरगढ़ का था। आरोपी ने गोदाम में पटाखे रखे होना स्वीकार किया। इसके बाद गोदाम का ताला खुलवाया गया, जहां से अवैध पटाखों से भरे 18 कार्टून बरामद हुए। पटाखों के संबंध में परमिट एवं लाइसेंस पूछने पर आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9 बी (1) (बी) एवं धारा 288 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए पटाखों को विधिवत जब्त किया । जब्त माल को थाना लाकर मालखाने में जमा कराया है।

Next Post

सेमरिया में पटाखों का जखीरा बरामद, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

Sat May 16 , 2026
सीधी। जिले के सेमरिया बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध पटाखा भंडारण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये के पटाखे जब्त कर लिए। देवास हादसे के बाद पूरे प्रदेश में प्रशासन अलर्ट मोड पर है और अब सेमरिया में […]

You May Like