स्कूलों की कॉपी-किताब मोनोपोली पर सख्ती, वर्ल्ड पीस स्कूल प्रबंधन पर FIR

इंदौर। शहर में स्कूलों द्वारा कॉपी-किताबों की जबरन बिक्री को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। वर्ल्ड पीस स्कूल के संचालक और प्राचार्य के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर एक अभिभावक की शिकायत के बाद की गई।

जांच में पाया गया कि स्कूल प्रबंधन अभिभावकों पर अपनी ही दुकान से कॉपी-किताब खरीदने का दबाव बना रहा था। शिकायत सही पाए जाने पर प्रशासन ने तुरंत कदम उठाते हुए गांधीनगर थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत मामला दर्ज कराया।

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इस तरह की मोनोपोली और मनमानी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि शिक्षा के नाम पर अभिभावकों का शोषण करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Post

पुल्ली बनाने गये पटवारी के साथ दुर्व्यवहार 

Sat Apr 11 , 2026
सीधी। थाना चुरहट अंतर्गत ग्राम बडख़रा 740 में शासकीय कार्य के तहत पुल्ली बनाने के लिए गये हल्का पटवारी के साथ गाली-गलौज व शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कराने का सामने आया है। घटना के बाद हल्का पटवारी राकेश मिश्रा पिता स्व.हरिदत्त मिश्रा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम कचनार थाना […]

You May Like