चीन ने मैक्सको की ओर से बढ़ाए गए आयात शुल्कों की निंदा की

बीजिंग, 11 दिसंबर (वार्ता) चीन के वाणिज्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को मैक्सिको की एकतरफा नीतियों और संरक्षणवाद में सुधार का आग्रह करते हुए कहा है कि चीन ने हमेशा एकतरफा आयात शुल्क वृद्धि का विरोध किया है।
प्रवक्ता ने यह टिप्पणी मेक्सिको की संसद द्वारा ‘गैर-मुक्त व्यापार समझौता भागीदारों’ पर शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के संबंध में एक मीडिया प्रश्न के उत्तर में की। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नए शुल्क 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी होंगे।
प्रवक्ता ने कहा, “हमने संबंधित रिपोर्टों पर ध्यान दिया है और हम मेक्सिको के उपायों के कार्यान्वयन की बारीकी से निगरानी करेंगे तथा उनके संभावित प्रभाव का आगे मूल्यांकन करेंगे।” उन्होंने कहा कि यदि ये उपाय लागू होते हैं, तो चीन सहित संबंधित व्यापारिक भागीदारों को काफी नुकसान पहुंचाएंगे। हालांकि अभी के प्रस्तावों सितंबर में पेश किये गये प्रस्तावों की तुलना में नरमी बरती गयी है। कुछ हल्के औद्योगिक उत्पादों, ऑटो पार्ट, कपड़ा आदि के लिए कुछ छूट दिये गये हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि वाणिज्य मंत्रालय ने चीनी उद्योगों के हितों की रक्षा के लिए सितंबर के अंत में मेक्सिको के खिलाफ व्यापार और निवेश बाधा जांच शुरू की थी। यह जांच अभी जारी है।
चीनी प्रवक्ता ने कहा कि चीन संबंधित देशों का व्यापार समझौतों के माध्यम से आर्थिक और व्यापारिक विवादों को सुलझाने के लिए स्वागत करता है, लेकिन ऐसा कोई भी समझौता वैश्विक व्यापार विकास की कीमत पर नहीं किया जाना चाहिए और न ही इससे चीन के वैध हितों को नुकसान पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि मेक्सिको इस मामले को बहुत महत्व देगा और समझदारी से काम लेगा।”
प्रवक्ता ने इस बात पर जोर दिया कि चीन, चीन-मेक्सिको आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को अत्यधिक महत्व देता है और व्यापार और निवेश सहयोग के स्वस्थ और स्थिर विकास को सक्रिय रूप से बढ़ावा देता है।
प्रवक्ता ने कहा कि ‘संरक्षणवाद’ की वर्तमान जटिल और अस्थिर अंतरराष्ट्रीय स्थिति को देखते हुए चीन मेक्सिको से अपेक्षा करता है कि वह चीन के साथ मिलकर काम करेि। आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्रों में संवाद को मजबूत करे, मतभेदों का उचित प्रबंधन करे, व्यावहारिक सहयोग को गहरा करे और संयुक्त रूप से समग्र द्विपक्षीय आर्थिक तथा व्यापारिक संबंधों को बनाए रखे।

Next Post

मेलोनी ने जेलेंस्की से की युक्रेन युद्ध को समाप्त करने की अपील

Thu Dec 11 , 2025
रोम, 11 दिसंबर (वार्ता) इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने यहां यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात के दौरान यूक्रेन में जारी संघर्ष को सुलझाने का आग्रह किया है। इटली के अखबार कोरिएरे डेला सेरा ने अपनी रिपोर्ट रिपोर्ट में ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी के सूत्रों के हवाले से […]

You May Like