हर मतदाता मतदान करके लोकतंत्र को सुदृढ़ करने में योगदान दे: कलेक्टर

मऊगंज। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार जैन समारोह का शुभारंभ किया. इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि हमारे देश में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था है. यह विश्व की सर्वश्रेष्ठ शासन व्यवस्था है. लोकतंत्र में सबकी जवाबदेही जनता के प्रति होती है. मतदाता ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है. हर पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराकर मतदान करे और लोकतंत्र को सुदृढ़ करने में योगदान दे. मतदान करके हम अपनी इच्छा के अनुसार जनप्रतिनिधि चुन सकते हैं. जनहित के सर्वाधिक कार्य लोकतांत्रिक व्यवस्था में ही होते हैं. हर मतदाता अपने मत का महत्व समझें और मतदान करें इसी उद्देश्य से मतदाता दिवस मनाया जा रहा है. कलेक्टर ने सभी मतदाताओं को शुभकामनाएं दी.

पीएम एक्सीलेंस शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार जैन ने कहा कि हर पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम शामिल कराए और मतदान करे. मतदाता के रूप में अपने कर्तव्य का हर मतदाता निर्वहन करे. निर्वाचन कार्य की प्रक्रिया मतदाता सूची बनाने से शुरू होती है जो मतगणना पर समाप्त होती है. इस प्रक्रिया को पूरा करने में हजारों अधिकारी और कर्मचारी पूरे मनोयोग से कार्य करके सफल बनाते हैं. हमारे बीएलओ और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सभी लड़कियों और नई बहुओं के नाम शामिल कराकर यह उपलब्धि दी है. इसके लिए मैं सभी को बधाई देती हूं. कलेक्टर ने कहा कि 18 साल का होने पर मतदान का अधिकार मिलता है. इसके साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस बैंक में खाता खुलवाने सहित अन्य कई अधिकार भी मिलते हैं. सभी युवा मतदाता मतदान करके लोकतंत्र के विकास में योगदान दें. साथ ही सभी विद्यार्थी मोबाइल का सकारात्मक उपयोग करते हुए अपनी पढ़ाई कॅरियर को बेहतर बनाए. मुख्य अतिथि ने सभी को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई.

Next Post

कल प्रभारी मंत्री पटेल विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Sun Jan 25 , 2026
रीवा। रीवा में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मंत्री ग्रामीण विकास एवं श्रम 26 जनवरी को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. प्रभारी मंत्री सुबह 8.58 बजे एसएएफ मैदान पहुंचकर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. […]

You May Like