बदमाश ने दो भाइयों को चाकू से गोदा

जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत बहोराबाग इलाके में चाय पीने जा रहे एक युवक से इलाके के ही एक बदमाश ने पार्टी के नाम पर रुपयों की मांग की। मना करने पर आरोपी ने युवक और उसके बड़े भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें लहुलूहान कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बहोराबाग रोड निवासी 21 वर्षीय तौसिफ अंसारी पेशे से वेल्डिंग का काम करता है, रात करीब 8:30 बजे घर से चाय पीने के लिए निकला था।

जैसे ही वह डॉक्टर सेन वाली गली के पास पहुँचा, वहां पहले से मौजूद सोहेल अली ने उसे रोक लिया। सोहेल ने तौसिफ से पार्टी करने के लिए 500 रुपये मांगे। जब तौसिफ ने रुपये देने से इंकार किया, विवाद बढ़ते ही आरोपी सोहेल अली ने चाकू निकाला और तौसिफ पर हमला कर दिया, जिससे उसकी कमर के नीचे गंभीर चोट आई। छोटे भाई को बचाने के लिए बड़ा भाई चिन्टू उर्फ सैफुल इस्लाम मौके पर पहुँचा और बीच-बचाव की कोशिश की। इस पर आरोपी और उग्र हो गया और उसने सैफुल के हाथ और कंधे पर भी चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

Next Post

चोइथराम अस्पताल के पास गैरेज में लगी आग, दो कारें जलकर हुई राख

Mon Mar 23 , 2026
इंदौर: चोइथराम अस्पताल के सामने लेक पार्क कॉलोनी में आज सुबह एक गैरेज में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और राजेंद्र नगर पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया.थाना प्रभारी नीरज बिरथरे […]

You May Like