दमोह:हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आनू फाटक कटनी मार्ग पर शनिवार को एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई गहरे में गिर गई.हादसे में बाइक सवार 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी.
संतुलन बिगड़ने से बाइक सीधे पुलिया में जा गिरी. घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी.मौके पर पहुंची हिंडोरिया थाना पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. घायलों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
