लार्डगंज-अधारताल में चाकूबाजी, वन रक्षक समेत दो घायल

जबलपुर: लार्डगंज और अधारताल थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी में वन रक्षक समेत दो घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिया है।लार्डगंज पुलिस ने बताया कि आदित्य मिश्रा 30 वर्ष निवासी लार्डगंज थाना के पीछे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वन विभाग में बरेला उत्पादन वन परिक्षेत्र में वन रक्षक के पद पर पदस्थ है तीन दिन की छुट्टी लेकर अपने घर जबलपुर आया था।

रात लगभग 9-30 बजे एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड टी में 2 लडक़े आये और 500 रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो एक लडके ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसी प्रकार अधारताल थाने में पियूष केवट 19 वर्ष निवासी कटरा गणेश चौक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात्रि 10-40 बजे अनुज ठाकुर, सम्मान पटैल ने उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर चोट पहुंचा दी।

Next Post

नशे का सौदागर भागा, 22 इंजेक्शन जब्त

Sat Apr 12 , 2025
जबलपुर: लार्डगंज पुलिस ने नशे के सौदागर को पकडऩे आगा चौक सुलभ काम्पलेक्स के पास घेराबंदी की लेकिन तस्कर भाग गया। आरोपी की जुपिटर की तलाशी लेने पर 22 नशीले इंजेक्शन जब्त किए गए। पुलिस ने बताया कि जुपिटर क्रमांक एमपी 20 एस यू 4933 का चालक बल्देवबाग चौक की […]

You May Like