राजगढ़: प्रदेश में नई परिवहन नीति के तहत बसों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है, परन्तु बस ऑपरेटरों द्वारा स्टेज कैरिज बसों के संचालन के लिए लाई जा रही नई नीति को दमनकारी बताते हुए कहा है कि इससे बस मालिक आहत है, इसमें सुधार करने की मांग करते हुए बस ऑपरेटरों ने जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा है कि यदि इसमें सुधार नहीं किया गया तो प्रदेश सहित जिले भर में 2 मार्च से बसों का संचालन बंद करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे.
बस संचालको को कहना है कि वर्तमान में जो व्यवस्था है उसे यथावत रखा जायेे. जबकि प्रदेश सरकार द्वारा गजट नई परिवहन नीति के लिए लाए गये नोटिफिकेशन में बसों के संचालन हेतु 7 कंपनियों से अनुबंध किया जाएगा इन कंपनियों के अधीन ही बस संचालकों को रहते हुए अपनी बसों का संचालन करना होगा. बसों का संचालन कंपनियों की शर्तो पर ही होगा. कंपनी द्वारा बस संचालकों को रॉयल्टी के तौर पर राशि दी जाएगी.
कंपनियों के द्वारा 6 माह के लिए अनुबंध किया जाएगा. जो कि उनकी शर्तो के माफिक रहेगा. साथ ही स्पेशल परमिट हेतु टेक्स बढ़ेगा जो कि प्रति सीट 12 रुपये से बढक़र 18 रुपये होगा. साथ ही टेम्प्रेरी परमिट पर भी बढ़ोत्तरी हुई है. इन सब बातों से बसों का संचालन करना बहुत ही मुश्किल होगा. इसको लेकर बुधवार को मध्य प्रदेश बस आनर्स एसोसिएशन के द्वारा जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें कहा गया कि 24 जनवरी 2025 को राजपत्र में संशोधन का प्रारुप प्रकाशित किया गया है, उसे वापस या समाप्त किया जाये. 29 जनवरी 2026 को राजपत्र में किया गया संशोधन प्रकाशित किया है उसे पूर्ण रुप से समाप्त किया जाये तथ वर्तमान में जिस व्यवस्था के साथ प्रदेश में बस संचालन किया जा रहा है उसे यथावत रखा जाये. इस अवसर पर बड़ी संख्या में बस संचालक उपस्थ्ति रहे
